बीजापुर में फिर IED की चपेट में आए दो जवान घायल, रायपुर किया गया रेफर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र बीजापुर में आज 2 जवान IED की चपेट में आ गए. नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से घायल दोनों जवानों के पैर और चेहरे पर चोट आई है. घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है. दोनों जवानों को चौपर से राजधानी में बेहतर इलाज के लिए लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीजापुर के कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी. इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए.   घायल जवानों के नाम […]

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र तैयार करने समिति की घोषणा,जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव का भी नाम…सत्यनारायण होंगे संयोजक

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ इस साल नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति तथा प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। बुधवार देर रात जारी इस सूची में जेल में बंद देवेंद्र यादव भी को चुनाव समिति में रखा गया है। इसके अलावा भी कई दिग्गज नेताओं को नाम इसमें शामिल है। बताया जा रहा है कि यही समिति निकाय चुनाव के लिए घोषणा-पत्र तैयार करेगी। एआईसीसी से जारी आदेश के मुताबिक घोषणा पत्र समिति का संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है। […]

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई है। दरअसल, अभिनेता पर बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित उनके घर में ‘डकैती’ के प्रयास में एक घुसपैठिये ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरानी ने चोर को सबसे पहले देखा। दोनों के बीच बहस हुई और जब अभिनेता ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की तो घुसपैठिये ने उन पर कई बार चाकू से वार किया। अस्पताल में अभिनेता हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घटना रात करीब दो बजे […]

दिल्ली-NCR में बारिश की एंट्री: बादल और पानी ने बढ़ाई ठंडी, कोहरे से 29 ट्रेनें लेट,300 से ज्यादा उड़ानों में देरी…जानें आज का मौसम

नई दिल्ली। पूरे देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसका असर सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। बादल-पानी के ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे सर्दी भी बढ़ गई है। बारिश का यह दौर हल्का ही था, लेकिन भिगोने के लिए पर्याप्त था। यह नए साल में दूसरी मर्तबा है जब बारिश ने दस्तक दी है। दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश की बात कही थी। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाने की बात कही गई है। तापमान भी न्यूनतम 10 डिग्री पर रहेगा। वहीं, बारिश […]

Hindenburg Research: अदाणी के खिलाफ रिपोर्ट से सनसनी मचाने वाली ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ कंपनी बंद; फाउंडर का एलान

वाशिंगटन। भारतीय व्यवसाय समूह अदाणी और सेबी के खिलाफ अपने रिपोर्ट से सनसनी मचाने वाली ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ कंपनी बंद हो गई है। एक दिन पहले (बुधवार) कंपनी के संस्थापक नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि, विवादित कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। वहीं इसे बंद करने के पीछे नाथन एंडरसन ने कोई विशेष कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी बंद करने का फैसला काफी बातचीत और सोच कर लिया है। ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ संस्थापक का बयान अपने घोषणा के दौरान नाथन एंडरसन ने कहा- जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम के साथ […]

Police Transfer: रायपुर पुलिस के 12 थानों के प्रभारी बदले, 2 RI और 15 निरीक्षकों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

  रायपुर । रायपुर पुलिस में देर रात बड़े बदलाव हुए हैं। नये एसएसपी लाल उमैद सिंह ने शहर के 12 थानों के थाना प्रभारी को बदल दिया है। रक्षित निरीक्षक_ वैभव मिश्रा को प्रभारी रक्षित केन्द्र से भेजा गए यातायात… रक्षित निरीक्षक_ अनीष सारथी को यातायात से प्रभारी रक्षित केन्द्र… विनय सिंह बघेल को _ थाना प्रभारी तेलीबांधा से भेजा गया टिकरापारा… मनोज साहू_थाना प्रभारी टिकरापारा से भेजे गए खम्हारडीह नरेन्द्र कुमार मिश्रा_ खम्हारडीह से ट्रांसफर कर बनाए गए तेलीबांधा थाना प्रभारी…. सचिन सिंह_ थाना प्रभारी मंदिर हसौद से खमतराई…. शिव नारायण सिंह_ खमतराई से थाना प्रभारी डी डी नगर भेजे गए… शिवेन्द्र राजपूत_ प्रभारी डी डी नगर से […]

Mahakumbh 2025: संगम के स्नान घाटों पर हर एक श्रद्धालु ने बिताए औसतन 45 मिनट, 1932 के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से पहली बार उड़ी इंटरनेशनल फ्लाइट

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं में से प्रत्येक ने स्नान घाट पर औसतन 45 मिनट बिताए। रेडियो फ्रिक्वेंसी रिस्ट बैंड के जरिये जुटाए गए डाटा से यह खुलासा हुआ। इसके अलावा आरएफ रिस्ट बैंड से जुटाए गए डाटा का उपयोग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या की गिनती में भी काम आई। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक संख्या पता लगाने के लिए इस बार तीन तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से एक आरएफ रिस्ट बैंड डाटा एनालिसिस भी है। इसमें श्रद्धालुओं को अपनी कलाई में एक रिस्ट बैंड बांधने के लिए दिया गया। आरएफ आईडी चिप युक्त रिस्ट बैंड से […]

बड़ी खबर : Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच […]

नये भारत में युवाओं के लिए धरती से लेकर आकाश तक कामयाबी के हैं असीमित अवसर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

० गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ० छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ० प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिली उपाधि रायपुर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब युवा नये भारत के राजदूत हैं। देश को आपको अपना शत-प्रतिशत देना होगा। कोई भी व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से बढ़कर नहीं है। युवाओं को अपने चारों ओर देखना होगा, सिर्फ सरकारी नौकरियां ही जीवन का लक्ष्य न हो। युवाओं के […]

राज्य युवा महोत्सव-2024-25 : युवा महोत्सव में प्रदेश भर के युवाओं ने किया प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन

० राज्यपाल रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित रायपुर। राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 में प्रदेशभर से आए युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रदर्शन का अद्वितीय मंच प्रदान किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में राज्यभर के 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव में 13 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, […]