ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई: सरगना सुधीर गुप्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 चार वॉट्सएप ग्रुप बनाकर घर से ही चला रहा था नेटवर्क
रायपुर। ऑनलाइन सट्टा एप पर सरकार के साथ पुलिस भी शिकंजा कसती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सरगना सुधीर गुप्ता समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंबिकापुर सीएसपी रोहित शाह की टीम ने सटोरिया सुधीर गुप्ता के घर में छापा मारा था, जहां ऑस्ट्रेलिया क्लब मैच में सट्टा लगवाते 3 युवक पकड़े गए। उनके पास से 1.54 लाख रुपए कैश और 73 मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा, 234 एटीएम कार्ड, 77 सिम, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 8 बार कोड स्कैनर, 13 मूल आधार कार्ड, पेन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुआ। ऑनलाइन सट्टा-पट्टी का बही खाता भी बरामद किया है। पुलिस […]



