RG Kar: आरजी कर अस्पताल मामले में अदालत कल सुनाएगी फैसला, सीबीआई ने आरोपी के लिए मांगी मौत की सजा
कोलकाता। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा और नाराजगी देखी गई थी और इसके खिलाफ देशभर में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई 9 जनवरी को पूरी कर ली थी और शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा। 57 दिन में आएगा फैसला आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस के साथ बतौर नागरिक स्वयंसेवक काम करने वाले संजय रॉय को बतौर आरोपी गिरफ्तार किया […]



