Cyclone Dana की आहट से दहाड़ने लगे समुद्र, तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान, 2 लाख लोग बेघर
भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान देर रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच ओडिशा में पुरी के तट से टकराया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा के बीच समुद्र तट तक पहुंचा। 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। साथ ही भारी बारिश हो रही है। IMD भुवनेश्वर की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहंती ने अलर्ट दिया है कि आज दिनभर ओडिशा में भारी बारिश होती रहेगी। रात तक चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा और फिर क्योंझर के बजाय ढेंकनाल और अंगुल जिले की ओर मुड़ जाएगा। इतना ही नहीं ओडिशा फायर सर्विसेज के दीपक कुमार ने […]



