Box Office Report: ‘छावा’ 400 करोड़ रुपये के पार, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का हुआ बुरा हाल

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने अपनी पकड़ बना रखी है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिसकी बदौलत इसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 28 फरवरी को सिनेमाघरों में सोहम शाह की क्रेजी ने भी दस्तक दी। फिल्म को समीक्षकों से तो सकारात्मक प्रतिक्रिया मिला, लेकिन कमाई के मामले में यह कमजोर निकली। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का खेल अब बस कुछ ही दिनों का बचा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा […]

Chamoli Avalanche: बर्फ में फंसी जिंदगियां… मजदूरों को निकालने का काम जारी; माणा कैंप के पास हुआ था हिमस्खलन

देहरादून। भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। श्वेत मरुस्थल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए मौसम खुलते ही माणा में बचाव अभियान चल रहा है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मौसम खुलते ही माणा में रेस्क्यू शुरू किया गया। ज्योतिर्मठ से पहला हेली कुछ जवानों को लेकर रवाना हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सुबह भारतीय सेना ने 14 और लोगों को बचाया है। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मजदूरों की तलाश की जा रही है। राहत की बात यह है […]

सीजी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा आज से , आज हिंदी का पेपर, प्रदेश में बनाए गए 2397 एग्जाम सेंटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च यानी आज से शुरू हो गई है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। 12वीं की परीक्षा 2397 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 2,40,356 विद्यार्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक केंद्र रायपुर में हैं। सीएम साय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है। 10वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। सीएम साय ने कहा कि आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम […]

मेयर मीनल चौबे के बेटे का सड़क पर केक काटते,आतिशबाजी करते हुए वीडियो हुआ वायरल, अब उठने लगे कई सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महापौर के बेटे को सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि महापौर मीनल चौबे का बेट बीच सड़क पर बर्थ डे मना रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जो उन्होंने सड़क पर ही मनाया। वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि इस तरह का सार्वजनिक आयोजन कुछ विवादों का कारण बन सकता […]

आज का राशिफल 1 मार्च : शुभ योग से वृषभ,धनु और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ,जानें बाकि राशियों का आज का भविष्यफल

​मेष राशि,प्रभाव और महत्व बढ़ेगा मेष राशि के लिए आज 1 मार्च का दिन लाभदायक रहेगा, कमाई के कई अच्छे अवसर भी पाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा लेकिन आपको रिश्तेदारों से आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी पार्टी मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवय मंत्र का जप करें। ​वृषभ राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके जीवन […]

आज का पंचांग 1 मार्च : आज फुलेरा दूज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 10, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 18, शब्बान 31, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग सायं 04 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन राजेश कुमार शुक्‍ला को सेवावृद्धि

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला को राज्य शासन ने एक वर्ष की सेवावृद्धि प्रदान की है। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार उनकी सेवावृद्धि एक वर्ष या आगामी आदेश तक की गई है। श्री शुक्ला 28 फरवरी 2024 से ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। प्रबंध निदेशक श्री शुक्‍ला ट्रांसमिशन कंपनी में अपने मूल पद कार्यपालक निदेशक से इस वर्ष 31 जुलाई को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होते, लेकिन इस आदेश से उन्हें फरवरी 2026 तक का कार्यकाल प्राप्त हो गया है। श्री शुक्ला को पुनः प्रबंध निदेशक बनाए जाने पर पॉवर […]

मैट्स विश्वविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता पर हुआ ऑनलाइन वेबिनार

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग कैम्पस, रायपुर में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ऑनलाइन वेबिनार में प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता पर आयोजित किया गया। मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (एमएसई एंड आईटी) के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 28 फरवरी 2025 को मैट्स विश्वविद्यालय, अरंग कैम्पस में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता खननकर्मियों के लिए अनिवार्य है, साथ ही डीजीएमएस द्वारा अनुमोदित प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। वेबिनार का नेतृत्व दिनेश राव ने किया, जो एक उच्च सम्मानित उद्योग विशेषज्ञ हैं और जिनके पास 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और गहन ज्ञान के माध्यम से छात्रों को खनन इंजीनियरिंग […]

बजट सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक 2 मार्च को , CM साय की अध्यक्षता में मीटिंग में अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 2 मार्च (रविवार) को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे से नया रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में होगी। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है और 3 मार्च को साय सरकार का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।  

नितिन पोटाई पहुंचे लघु वनोपज संघ के क्वालिटी परीक्षण प्रयोगशाला

कांकेर। राज्य अजजा आयोग के पूर्व सदस्य और जिला वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई आज अचानक कांकेर के लाख प्रशिक्षण केन्द्र माकड़ी स्थित लघु वनोपज संघ के वनोंत्पाद के लिए बनाये गये परीक्षण लैब पहुंचे जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ मार्ट के अन्तर्गत खरीदी एवं प्रसंस्कृत उत्पाद का परीक्षण किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित इन्टरर्म लैब इनालिस्ट सुश्री मृणाल चौहान से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया । यह परीक्षण लैब छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वनवृत स्तर में स्थापित किया गया है। जिसमें लघु वनोपज जैसे- कोदो-कुटकी, रागी,  इमली, लाख, महुआ, पलाश फूल, वन तुलसी, हर्रा, भेहड़ा, आदि उत्पादों को बाजार मानक शुद्धता परीक्षण किया जाता है साथ […]