तलवारबाजी में अदिति साहू और अदिति कोसले छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

अभनपुर। 24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बलौदाबाजार में 17 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक आयोजित हुआ। जिसमें अभनपुर साई नगर की बेटी अदिति साहू और ग्राम नायकबांधा की बेटी अदिति कोशले, दोनों बेटियों ने तलवार बाजी (फेंसिंग) में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य टीम में अपना स्थान बनाये है। अब दोनों अदिति छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल वर्ग और अपने टीम के साथ खेलेंगी। दोनो बिटिया आदर्श इंटरनेशनल स्कूल नवा रायपुर में कक्षा आठवीं की छात्रा है। अदिति कोसले जिला पंचायत सदस्य श्री खेमराज कोसले जी की सुपुत्री है। वही अदिति साहू नगर के शिक्षक श्री गोपेश साहू जी के सुपुत्री है। दोनो […]

अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का CM, आज शपथ ग्रहण

  दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेदिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आतिशी शनिवार शाम साढ़े 4 बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के प्रस्ताव को ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार […]

मानसून की विदाई से पहले बरसेंगे बादल, 23 सितंबर के बाद होगी छत्तीसगढ़ में बारिश

रायपुर। अब जाते-जाते मौसम फिर से एक बार दम दिखाने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम सप्ताह में भी अच्छी वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनिवार से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। 23 सितंबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।   द्रोणिका और चक्रवात के असर से होगी वर्षा मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर […]

लोहारीडीह घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, मुख्यमंत्री साय ने एक महीने के भीतर मांगी रिपोर्ट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम ने अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर […]

गणेश विसर्जन झांकी में शामिल गुंडे बदमाश घटना करने से पहले हुए गिरफ़्तार,चाकू, ब्लेड, कैंची, शराब लेकर आये 60 बदमाश हिरासत में 

० 18 के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज कर की जा रही है कार्रवाही ० 25 नग चाकू, 02 पंच, 03 कैंची एवम 04 धरनुमा कड़ा जप्त कर संबंधितो के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयु के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री  एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु गुंडा-बदमाशों,आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 10 विशेष टीम गठित कर […]

आज का इतिहास 21 सितंबर : जब गजोधर भैया ने छोड़ी दुनिया, मणिपुर बना भारत का अंग, जानें इतिहास

इतिहास के पन्नों में 21 सितंबर (21 September) की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्ज किए हुए है. 21 सितंबर को दर्ज ऐतिहासिक घटनाओं में सबसे पहले हम बात करेंगे भारत की ऐसी परिघटना की जिसने देश को समृद्ध और सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दरअसल, मणिपुर जो एक स्वतंत्र रियासत (independent principality) हुआ करती थी उसका भारत गणराज्य में एक राज्य के तौर पर 21 सितंबर 1949 को विलय हुआ था. मणिपुर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है. गौरतलब है कि मणिपुर कभी एक स्वतंत्र रियासत हुआ करता था, जिसे 1891 में अंग्रेजों ने अपने अधिकार में ले लिया था. इसके बाद 15 अगस्त 1947 को […]

आज का राशिफल 21 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए संकष्टी चतुर्थी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का […]

जितिया व्रत कब है 24 या 25 सितंबर, जानें डेट और शुभ मुहूर्त, माताएं संतान की दीर्घायु के लिए करती हैं व्रत

जीवित्पुत्रिका व्रत यानी कि जितिया व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्‍व माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। महिलाएं बिना अन्‍न जल ग्रहण किए इस व्रत को करती हैं और अपनी संतान के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता की कामना करती हैं। इस साल यह व्रत महिलाएं 25 सितंबर दिन बुधवार को करेंगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। आइए आपको बताते हैं जितिया व्रत का महत्‍व, पूजाविधि, शुभ मुहूर्त और व्रत को रखने के लाभ। जितिया व्रत की तिथि कब से कब […]

आज का पंचांग 21 सितंबर : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, रबि-उल्लावल 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक मेष […]

Breaking : लोहारीडीह हिंसा मामले में सीएम साय ने लिए एक्शन, हटाए गए कलेक्टर और एसपी

रायपुर। कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर-एसपी को हटा दिया है. कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित […]