छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : लिकर कंपनी समेत 8 लोगों को भेजा गया समन,ढेबर की अर्जी कोर्ट ने की मंजूर, जानें किनके नाम है शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में ईडी कोर्ट ने अनवर ढेबर का आवेदन स्वीकार कर लिया है, कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों समेत 8 लोगों को समन जारी किया है, इसमें मैनपावर सप्लायर सिद्धार्थ सिंघानिया, तीन शराब निर्माता कंपनी और शराब कारोबार से जुड़ी कंपनियों को कोर्ट ने तलब किया है। जेल में बंद अनवर ढेबर ने विशेष न्यायालय में आवेदन किया था, लंबी बहस के बाद न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। वहीं शराब घोटाला केस में अब निर्माता कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है, 28 फरवरी को ईडी कोर्ट में सुनवाई होगी, इन कंपनियों को ईडी कोर्ट से नोटिस मिला है। वेलकम डिस्टलरी, भाटिया वाइन मर्चेंट, छत्तीसगढ़ […]

SATTE 2025: पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बनाया विशेष स्टॉल

० दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो 2025 रायपुर। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों और टूर ऑपरेटर्स से मुलाकात की। श्री आचार्य ने एक प्रेजेंटेशन […]

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ,कहा-शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक

० भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का किया लोकार्पण जांजगीर-चांपा। माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। उपमुख्यमंत्री साव ने सरस्वती माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है इस मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित […]

CGBSE ने की घोषणा : 10वीं और 12वीं के इस कोटा के स्टूडेंट्स को मिलेगा 20 अंक तक बोनस नंबर

रायपुर। 10वीं और 12वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे. एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा.   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है. राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और […]

Narayanpur: एक महिला समेत दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था पांच-पांच लाख रुपये का इनाम

नारायणपुर। नारायणपुर एसपी के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय थे, दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण है। बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति […]

jashpur: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 700 पेटी विदेशी शराब जब्त, बिहार CID करेगी जांच

जशपुर। जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर दुलदुला पुलिस ने कार्रवाई करते […]

भाजपा नेता हत्याकांड : आदिवासी नेता समेत 6 लोगों के घर NIA ने मारा छापा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

मोहला-मानपुर। विधानसभा चुनाव के पहले औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में हुए भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA कर रही. NIA ने नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कई लोगों के घर छापा मारा और जरूरी जांच पड़ताल की. मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस छापे की पुष्टि की है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की देर रात NIA की टीम मानपुर पहुंची. अलग-अलग टीमों में बंटकर NIA ने मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित दो शासकीय […]

बांग्लादेश में एयरबेस पर भीड़ का हमला, जवानों ने की कई राउंड फायरिंग; एक की मौत और कई घायल

ढाका। बांग्लादेश में वायुसेना के एयरबेस पर घात लगाकर बड़ा हमला किया गया है। यह एयरबेस कॉक्स बाजार में स्थित है। बांग्लादेश की वायुसेना के जवान कार्रवाई में जुटे हैं। कई लोगों के घायल होने की खबर है। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि कॉक्स बाजार में वायुसेना बेस से सटे समिति पारा के कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया है। बांग्लादेश वायुसेना आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वायुसेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड फायरिंग की है। हमले में एक युवक की जान गई है। इस वजह से हुआ हमला एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक […]

PM Kisan: पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 19वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंचे 2000-2000 रुपये

  भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंगिका पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी जारी कर दी है। पीएम ने 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सांसद गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय मंच साझा करेंगे। पीएम मोदी की ऐसी दीवानगी… बन गए उनके हनुमान प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी दीवानगी की खुद को उनका हनुमान बना दिया। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय के पानहंस के रहने वाले 44 वर्षीय श्रवण शाह की। […]

1 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे टमाटर, दाम सस्ते होने से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, सड़कों पर फेंके गए कई क्विंटल टमाटर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के बाजारों में इन दिनों टमाटर के भाव गिरे हुए हैं। जिसके चलते टमाटर की खेती करने वाले किसानों की हालत खराब है। खेतों में कई टन टमाटर की फसल तैयार है लेकिन उसका खरीदार कोई नहीं है. जशपुर के लुड़ेग में टमाटर 1 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है. इससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस समस्या से परेशान किसान आज कई टन टमाटर सड़कों में फेंक कर सस्ते दाम का विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. दरअसल, इन दिनों टमाटर अधिकतम 10 रुपए किलों के भाव बिक रहे हैं. अन्य राज्यों में भी टमाटर की अच्छी पैदावार होने के चलते प्रदेश […]