महाकुंभ 2025: सासू मां संग महाकुंभ पहुंची कैटरीना, स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का लिया आशीर्वाद
मुंबई। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अपने आखिरी चरण में हैं। ऐसे में आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स महाकुंभ पहुंच रहे हैं। आज सुबह अक्षय कुमार ने संगम में डुबकी लगाई थी। वहीं अब कैटरीना कैफ अपनी सास वीणा कौशल के साथ महाकुंभ पहुंच गई हैं। कैटरीना की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। कैटरीना ने पिंक सूट पहना था। उन्होंने ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स से लुक को पूरा किया। वहीं उनकी सासू मां ब्लू सूट में नजर आईं। […]



