Telangana tunnel collapse: आखिरी 200 मीटर का पानी-कीचड़ बना बचाव अभियान में बाधा, मंत्री बोले- स्थिति गंभीर
श्रीशैलम। तेलंगाना में शनिवार को श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से करीब 14 किलोमीटर अंदर आठ लोग फंस गए हैं। तेलंगाना सरकार, सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और देश के कई सुरंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर उन आठ लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बचाव दल के सुंरग के अंदर फंसे लोगों के नजदीक पहुंच गये हैं। लेकिन अभी तक अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में पानी का रिसाव एक ‘बड़ी समस्या’ बना हुआ है, इसलिए […]



