IPS अमित कुमार को मिला राष्ट्रपति पदक, गृहमंत्री अमित शाह ने सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खुफिया चीफ आईपीएस अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सम्मानित किया है। 1998 बेच के अमित कुमार को यह पदक उन्हें सीबीआई में रहते हुए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एडीजी इंट अमित कुमार राज्य में बेहद काबिल अफसर के रूप में जाने जाते है। एसपी के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं बीजापुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा, दुर्ग और रायपुर जिले में दी है। 2011 में रायपुर के पुलिस अधीक्षक रहते हुए उनकी पोस्टिंग सीबीआई में हुई। करीब 12 साल तक वहां […]



