Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, निर्वाचन आयोग 2 बजे करेगा Press Conference

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। यह घोषणा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। अंतिम मतदाता सूची जारी चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं। इनमें 85,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 18 से 19 वर्ष के करीब 2 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाता सूची […]

Baba Siddique: ‘सलमान खान थे बिश्नोई का मुख्य निशाना, NCP नेता…’, बाबा सिद्दकी हत्याकांड में पुलिस का खुलासा

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल की। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गिरोह का मुख्य निशाना थे। सिद्दकी की हत्या एक वैकल्पिक योजना के तहत की गई थी, क्योंकि अभिनेता को मारने की कोशिश सुरक्षा कारणों के चलते नाकाम हो गई थी। इसलिए की गई बाबा सिद्दकी की हत्या मुंबई पुलिस ने अदालत में जिन वजहों को गिनाया है उनमें सलमान खान से बाबा सिद्दकी की करीबी दोस्ती और दाऊद इब्राहीम के साथ उनके कथित रिश्ते, दूसरी मुंबई समेत अन्य जगह अपनी गैंग (लॉरेंस […]

Nepal Earthquake: भूकंप के झटके से हिली तिब्बत-नेपाल सीमा,सुबह 6 बजे महसूस हुए झटके, कम से कम नौ लोगों की मौत; बिहार में भी कांपी धरती

इंटरनेशनल न्यूज़। तिब्बत और नेपाल में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोनों देशों की सीमा से लगे इलाकों में सुबह छह बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई। चीन ने जानकारी दी है कि तिब्बत में आए भूकंप से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। इसकी जद में सबसे ज्यादा बिहार आया। इसके अलावा असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, अब और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी जिससे ठंड में और इजाफा होगा। प्रदेश में कुछ इलाकों में कोहरा छाएगा सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री रहा. वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है. यह अक्षांश 25°N के उत्तर तथा देशांतर 71°E पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है. मौसम वैज्ञानिक […]

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 8 फरवरी से ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’: क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना आएंगे राजधानी

रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का आयोजन 8 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस लीग में कई बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जिनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इसके साथ ही लीग में बॉलीवुड और छालीवुड के सितारे भी अपनी चमक बिखेरेंगे. इसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना और गायक सोनू निगम, हार्डी संधू समेत छत्तीसगढ़ के कलाकार भी रंग जमाएंगे.   छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुणेश परिहार ने बताया कि लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग अंतर्राष्ट्रीय स्तर की […]

Paush Purnima 2025 Mahakumbh : पौष पूर्णिमा से होगा महाकुंभ स्नान पर्व की श्रृंखला का शुभारंभ, जानें महत्व

पौष पूर्णिमा इस बार सोमवार को पड़ने वाली जो बेहद खास है, सोमवार चन्द्र ग्रह का दिन है और चन्द्रमा पूर्णिमा तिथि को अपनी सभी कलाओं से युक्त होकर सोम तत्व का जल में सृजन करेगा। महाकुम्भ 2025 का इसी शुभ तिथि मुहूर्त से शुभारम्भ है। पौष पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व शास्त्रों में वर्णित है,इस दिन से माघ मास के पवित्र स्नान का शुभारम्भ होता है। बारह साल बाद महाकुंभ का प्रारंभ प्रयागराज में इस तिथि से हो रहा है। महाकंभ में दूर-दराज से आए हुए अधिकांश श्रद्धालु माघ मास में पौष पूर्णिमा से संगम तट पर निवास कर एक महीने का कल्पवास व्रत प्रारंभ करेंगे। धर्मशास्त्रों में पौष […]

आज का इतिहास 7 जनवरी : आज ही के दिन हुई थी बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत

वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इलजाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी। दरअसल जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मृत्यु हुई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी। […]

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन : छत्तीसगढ़ में अब 2.11 करोड़ मतदाता, पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी. उन्होंने बैठक में बताया कि अंतिम प्रकाशन की फोटोरहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है. आम नागरिक मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद […]

मुख्यमंत्री ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ : जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

रायपुर।नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अतिआधुनिक सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमियों को नये साल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों का आनंद लिया जा सकता है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा के साथ ही फुटबाल ग्राऊंड […]

डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिल रहा भरपूर समर्थन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले में 217 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर।श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हमारा संकल्प है कि-हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारेंगे। डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने सड़क और हवाई कनेक्टीविटी के साथ-साथ कई रेल परियोजनाओं की भी मंजूरी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया है। सबका साथ-सबका प्रयास और सबका विकास के क्रम में महासमुंद जिले में विकास का पहिया अब तेजी से घूम […]