मोदी जी की गांरटी के वादों को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ शासन – मुख्यमंत्री साय
० सीएम साय ने गरियाबंद जिले को दिए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात,वनांचल क्षेत्र में बेलाट नाला पर पुल निर्माण की घोषणा की, 36 गांवों के लोग होंगे लाभान्वित ० जिले में 338 करोड़ रूपये के 193 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास के तहत आज गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 119 करोड़ रुपए के 44 कार्यों का लोकार्पण तथा 219 करोड़ रुपए के 149 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही 99 हितग्राहियों […]



