गोलगप्पे के ठेले से की 40 लाख रुपए की कमाई , अब GST विभाग ने थमाया नोटिस
तमिलनाडु। पानीपुरी, जो भारत का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, अब एक नए कारण से चर्चा में है। अक्सर मसालेदार पानी और चटपटी पूरी के कारण सुर्खियों में रहने वाली यह डिश अब जीएसटी नोटिस की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। तमिलनाडु के एक पानीपुरी विक्रेता को जीएसटी का नोटिस मिला है क्योंकि उसने ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से 40 लाख रुपये की कमाई की थी। 17 दिसंबर 2024 को जारी इस नोटिस में पिछले तीन सालों के डिजिटल लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। डिजिटल भुगतान ने बढ़ाई नजर हाल के वर्षों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे फोनपे और रेजरपे का […]



