बहराइच कांड: युवक संग बर्बरता की हदें पार, पिटाई के बाद मारी गोली; बवाल पर पुलिस की बोलती बंद
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच के महराजगंज इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि रामगोपाल मिश्रा की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना में 12 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बवाल के बाद इलाके में तनाव है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। महराजगंज और महसी इलाके के निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। उधर, सीएम योगी की सख्ती के बाद लापरवाही बरतने वाले हरदी थाने […]



