तो इस वजह से मची भगदड़ : दो ट्रेन लेट फिर एक विशेष ट्रेन की हुई घोषणा, सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर लपकी भीड़
दिल्ली। क्या विशेष ट्रेन पकड़ने के लिए लपकी भीड़ की वजह से हादसा हुआ…। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया है कि महज 15-20 मिनट के भीतर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। इस बीच प्रयागराज जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का ऐलान किया गया। इसी दौरान भीड़ ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर लपकी। लोगों की भारी भीड़ फुटओवर ब्रिज, सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म पर जुटने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच भगदड़ मच गई और हादसा हो गया। देर रात तक भी पुलिस उपायुक्त मृतकों और घायलों की सही संख्या बताने की स्थिति में नहीं थे। उनका कहना था कि अस्पताल से जानकारी जुटाई […]



