पंचायत चुनाव में 75.86% वोटिंग: पहली बार नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में वोट पड़े, भाजपा का दावा-109 जगह जीत रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छिटपुट हिंसा-विरोध के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गया है। पहले चरण में 75.86 फ़ीसदी मतदान हुआ है इनमें 75.52 फ़ीसदी पुरुषों और 76.10 फ़ीसदी महिलाओं ने मतदान किया है। इस चुनाव में खास बात यह है कि बस्तर में अब लोकतंत्र की जीत हो रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह वहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोग वोट डालने निकले हैं। कुछ गांवों में तो 40 सालों बाद मतदान हो रहा है। नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी वोट पड़े। इस बीच, पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी जीत का दावा किया है। भाजपा ने […]



