बीजेपी के दिल्ली जीतते ही यमुना की सफाई का काम हुआ शुरु, LG ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का काम आखिरकार शुरू हो गया है। इस अभियान को लेकर राजधानीवासियों की उम्मीदें अब जागी हैं, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यह मुद्दा प्रमुख बन गया था। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर यमुना की सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन अब बीजेपी के पूर्ण बहुमत में आने के बाद इस योजना को एक नई गति मिली है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी किए गए वीडियो में यमुना की सफाई के लिए विभिन्न मशीनों का उपयोग करते हुए काम की शुरुआत की गई है। यमुना नदी में लगीं नई मशीनें उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार, यमुना की सफाई में […]


