छत्तीसगढ़ के इन दो संभागों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों तक मानसून सक्रीय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साध ही रायपुर और दुर्ग जिलों के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के मध्य से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने […]

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन गलती से भी नहीं देखना चाहिए चांद? जानिए कारण और उपाय

आज (7 सितंबर) देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में शुक्ल की चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो जाता है, जो 10 दिनों तक चलता है। बहुत से लोग अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इस दिन को लेकर एक मान्यता यह भी है कि इस दिन चांद को नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि यदि आपने गणेश चतुर्थी […]

वन विभाग ने हनुमान लंगूरों के अवैध शिकार के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर।छत्तीसगढ़ वन विभाग ने साजा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेलगांव में आठ हनुमान लंगूरों के अवैध शिकार के मामले में मुख्य आरोपी रामाधार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रमुख वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राव ने ऐसे मामलों में लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए है। दुर्ग सर्किल के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डॉ. केनिली माचिओ एवं वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) चंद्रशेखर परदेशी के नेतृत्व में राज्य उड़नदस्ता द्वारा यह कार्रवाई 5 सितंबर 2024 को की गई।   वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के […]

तीजा त्यौहार में रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान – वंदना राजपूत

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के सरकार में लगातार खासकर त्यौहार के समय ट्रेनें रद्द करना एक परंपरा हो गई है। साल भर से महिलाएं तीजा पर्व के इंतजार करती है, तीजा त्यौहार में महिलाएं अपने मायके जाती है। भाजपा सरकार में तीजा के समय फिर से 15 ट्रेनें रद्द कर दिये गये है। साथ ही ट्रेनों का रूट भी बदले गये है जिनके कारण महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आवागमन करने के सबसे अच्छा सस्ता साधन रेल होता है। तीजा पर्व के हफ्तों भर पहले आने जाने का टिकट का […]

खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधाओं हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रयास से हुई स्थाई व्यवस्था

० राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अथक प्रयासों से दिग्विजय स्टेडियम परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की होगी स्थापना ० राजनांदगांव में खेल और आर्थिक विकास को एक साथ जोड़ता नया कदम रायपुर। राजनांदगांव के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समर्पण और नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा को कामठी लाइन से स्थानांतरित कर दिग्विजय स्टेडियम परिसर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त होगा, और स्टेडियम के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। […]

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गणेश चतुर्थी की दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश वासियां को ’’गणेश चतुर्थी’’ के अवसर पर अपनी बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि-’’गणेश चतुर्थी’’ हमारी आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है । लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने जिस उद्देश्य से विनायक जी की स्थापना का सूत्रपात महाराष्ट्र में आरंभ किया था, आज पूरा देश उसे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है । गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय-एकता और सांस्कृतिक-संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने इस अवसर पर गजानन महाराज से समस्त छत्तीसगढ़ वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की […]

महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

रायपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद […]

CG News: सूंड से उठाकर हाथी ने बुजुर्ग को पटका, मौके पर ही मौत, अब तक दंतैल तीन लोगों की ले चुका है जान

  कोरबा। माह भर के भीतर कालरी क्षेत्र के तीन लोगों की जान ले चुके उत्पाती हाथी ने फिर एक बुजुर्ग को मौत घाट उतार दिया है। यह घटना कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के ग्राम फारापखना में बुधवार की देर रात की है। वर्तमान में हाथी इरफ के निकट जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी के बढ़ते उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वनमंडल कटघोरा के पाली रेंज से निकालने के बाद हाथी बुधवार को वन परिक्षेत्र चैतमा में परिसर हाथीबाड़ी के ग्राम सोनाइपुर पहुंच गया। क्षेत्रीय वन अमले ने ग्राम सोनाईपुर, पोटापानी, घुईचुवा. फारापखना एवं अन्य आस पास के सभी ग्रामो में मुनादी कराते […]

Bahraich: बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी, बुजुर्ग व उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर किया घायल

बहराइच। बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी है। शुक्रवार को भेड़िये ने एक बुजुर्ग और उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर घायल कर दिया। जिले के कोतवाली दोहात के ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में भेड़िये ने कृपाराम (60) व उनके पोते सत्यम (03) पर हमला कर भेड़िये ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी गांव में एक बच्चा घायल हुआ था। बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन […]

Haryana Polls: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है। वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा […]