Breaking : मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से 9 फरवरी को दिया था इस्तीफा

दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते बीरेन सिंह की लगातार आलोचना हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया […]

रायपुर में 14 फरवरी 2025 को यूएफबीयू का प्रदर्शन,24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 14 फरवरी 2025 को प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय इकाई द्वारा 14 फरवरी 2025 को शाम 5:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग शाखा के सामने प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। फोरम में शामिल घटक संगठनों एवं उनके बैंक वाइज संगठनों से अनुरोध है कि वे अपने ज्यादा से […]

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद की अधीक्षिका अमिता मेढ़े गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाई गई

  गरियाबंद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद की अधीक्षिका अमिता मेढ़े को गंभीर शिकायतों के चलते जिला प्रशासन ने पद से हटा दिया है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल जांच कराई गई, जिसमें सुरक्षा गार्ड, अधीक्षिका और छात्राओं के बयान दर्ज किये गए। स्वीकार की गलती, मांगी क्षमा जांच के दौरान अधीक्षिका मेढ़े ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्णय लिया। चुनावी आचार संहिता के चलते अस्थायी रूप से श्रीमती कलेन्द्री मरकाम को अधीक्षिका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। योग्यता के आधार पर जिम्मेदारी […]

रायपुर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया 60 लाख की डकैती का मामला, पीड़ित की बहन ने की थी पूरी प्लानिंग,जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बीच हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने नागपुर के दो अंतर्राज्यीय बदमाशों और एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 59.50 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार जब्त की है. आरोपियों ने बिना नंबर की रिज्ड कार में सवार होकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने किया है. साथ ही आईजी ने […]

नान घोटाला : हाई कोर्ट ने पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज की

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने नान घोटाले में आरोपी छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को झटका दिया। जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की सिंगल बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. मामले में हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर को मामले की अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. हाई कोर्ट से पहले ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष कोर्ट ने पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए खारिज कर दिया था. जिसके बाद कोर्ट के फैसले को पूर्व एजी ने वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण […]

मुख्यमंत्री साय ने सपत्नीक संगम में किया पुण्य स्नान, कहा -आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है

प्रयागराज। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। देश की संस्कृति और आध्यात्म के महापर्व में आस्था की डुबकी लगाकर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्नान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद कहा कि “आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है कि हम लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की पावन भूमि पर आए हैं और हमने आज यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया है… हमारे संगठन के सभी […]

शूटिंग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान,छत्तीसगढ़ के परमपाल ने जीता रजत, प्रदेश रायफल संघ ने दी बधाई

रायपुर। 28 जनवरी से उत्तराखंड में शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेल में 12 फरवरी का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां छत्तीसगढ़ के परमपाल सिंह ने निशानेबाजी के स्किट व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। देहरादून के रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के परमपाल ने पुरुष वर्ग के स्किट इवेंट में 51 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम दर्ज कराया । बता दे कि छत्तीसगढ़ से 10 शूटर्स का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल संघ द्वारा किया गया था जिसमें सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा,एसोसिएशन से चयनित सभी खिलाड़ियों का चयन पिछले रिकॉर्ड के आधार हासिल स्कोर […]

Vicky Kaushal: ‘छावा’ की रिलीज से पहले प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल, त्रिवेणी में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज। अभिनेता विक्की कौशल फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म कल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। इससे पहले आज गुरुवार को विक्की कौशल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे। वहां उन्होंने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई। प्रयागराज पहुंचकर विक्की कौशल ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें आखिरकार शहर आने का अवसर मिला। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था। अब जब मैं आज यहां हूं, तो मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। लग रहा है कि मैं बहुत भाग्यशाली […]

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर बिल; क्या कुछ बदलेगा जानें यहां

दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया और अध्यक्ष ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया। विपक्षी सदस्यों ने विधेयक को प्रस्तुत करने के दौरान इसका विरोध किया, लेकिन सदन ने इसे प्रस्तुत करने के लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया। विधेयक को पेश करते हुए सीतारमण ने बिरला से आग्रह किया कि वे मसौदा कानून को सदन की प्रवर समिति को भेजें, जो अगले सत्र के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अध्यक्ष से प्रस्तावित पैनल की संरचना और नियमों पर निर्णय लेने का आग्रह किया।   बहुप्रतीक्षित विधेयक में “कर […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे,लगाई आस्था की डुबकी

  प्रयागराज। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे। सीएम साय ने प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के लिए 166 सदस्यीय टीम का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ के पार्टी विधायक महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे। घाट से मोटर बोट के जरिए पहुंचे त्रिवेणी संगम के लिए। वहां उन्होंने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में सभी ने आस्था की डुबकी लगाई।