IPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का किया एलान; कोहली नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को सौंपी गई कमान

  स्पोर्ट्स न्यूज़। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आरसीबी ने गुरुवार को बताया कि रजत पाटीदार टीम के नए कप्तान होंगे और टीम उनके नेतृत्व में अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी। कप्तान की दौड़ में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने पाटीदार के नाम का एलान किया। पाटीदार के पास कप्तानी का अनुभव रजत पाटीदार शुरुआत से ही कप्तान बनने की दौड़ में शामिल थे। पाटीदार उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आगाजी सीजन के लिए रिटेन किया था। पाटीदार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय […]

शाहजहांपुर में खून से लाल हुआ हाईवे,ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक सवार चार लोगों की मौत, 16 घायल

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में बदायूं मार्ग पर मदनपुर और बिचौला मार्ग पर बुधवार रात टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह घटनास्थल पर मंजर देख लोग सन्न रह गए थे। जहां पर हादसा हुआ, वहां हाईवे खून से लाल हो गया था।   बुधवार की रात करीब 11:15 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में टक्कर हो गई। हादसे का बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को फर्रुखाबाद के […]

बड़ी खबर : दिनदहाड़े राजधानी में 60 लाख की डकैती करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने दुर्ग और राजनांदगांव से किया गिरफ्तार

रायपुर। चुनाव के दिन राजधानी के अनुपम नगर में दिनदहाड़े 60 लाख रुपए की डकैती मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10 आरोपियों को देर रात दुर्ग और राजनांदगांव से आरोपियों को पकड़कर रायपुर लेकर आई है. बताया जा रहा कि शातिर आरोपी डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए छुपे थे. जमीन विवाद में डकैती की वारदात को अंंजाम दिया गया था. डकैतों के लोकेशन की लीड मिलते ही देर रात ACCU के एडिशनल एसपी, और प्रभारी परेश पांडे के नेतृत्व में 60 सदस्यीय 10 अलग-अलग टीमें रवाना की गई थी. घेराबंदी कर डकैतों को दुर्ग और राजनांदगांव से गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे टीम […]

Live Parliament Budget Session : राज्यसभा में वक्फ विधेयक पर JPC ने पेश की रिपोर्ट; लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी कामकाजी दिन है। राज्यसभा में वक्फ विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट पेश की गई। लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत के बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हुई। आज राज्यसभा में जेपीसी रिपोर्ट मेधा कुलकर्णी ने पेश की। रिपोर्ट पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इससे कई सदस्य असहमत हैं। खरगे ने जेपीसी की रिपोर्च को फर्जी और अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने कहा कि बाहर से सदस्यों को आमंत्रित कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसी असंसदीय रिपोर्ट को सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। खरगे ने कहा कि […]

रफ़्तार का कहर : बाइक सवार युवकों को तेज रफ़्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

रायगढ़। रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा देर रात नेतनागर ग्राम के पास हुआ.हादसे में हुई दो युवकों की मौत से गांव में मातम फ़ैल गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक ग्राम नेतनागर के रहने वाले थे. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. हादसे को लेकर ग्रामीण आज चक्काजाम कर सकते हैं. जुट मिल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

PM Modi US Visit: प्रचंड ठंड में गर्मजोशी से स्वागत, अपने प्रधानमंत्री को देख खिले भारतीय प्रवासियों के चेहरे

वॉशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वॉशिंगटन पहुंचे। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।’ इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को फ्रांस के मारसेई से अमेरिका के लिए रवाना हुए। यह उनकी दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। वह 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर द्विपक्षीय बैठक […]

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को भेंट किया बस्तर का प्रसिद्ध ढोकरा कला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ढोकरा कला की एक अद्भुत कृति भेंट की। यह कलाकृति बस्तर के आदिवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक ढंग से तैयार की गई है, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए संगीतकारों को खूबसूरत पत्थरों से सजाया गया है। ढोकरा कला प्राचीन ‘लॉस्ट वैक्स तकनीक’ से बनाई जाती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा संरक्षित की गई है। इस कला में मोम के सांचे से धातु की ढलाई कर जटिल और बेहद आकर्षक आकृतियाँ बनाई जाती हैं। बस्तर के आदिवासी कलाकार अपनी मेहनत और रचनात्मकता से इसे विशेष रूप देते हैं, जिससे […]

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का केंद्र,अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके लाभ, सीएम साय का जता रहे आभार

रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का विराट संगम देखने को मिल रहा है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस महापर्व में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं। यह दिव्य आयोजन 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा केंद्र स्थापित किया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) की स्थापना की गई है, जहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई […]

सीएम साय ,राज्यपाल डेका, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कैबिनेट मंत्री प्रयागराज के लिए हुए रवाना, संगम में डुबकी लगाकर प्रदेश की खुशहाली की करेंगे कामना

रायपुर। महाकुंभ में स्नान करने आज सुबह राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक प्रयागराज के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक सभी प्रयागराज जा रहे हैं. संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे. मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे. सीएम साय ने कहा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का न्योता दिया था. हम सब उनका धन्यवाद करते हैं. वहां छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगा है, जहां छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खाने […]

राजिम कुंभ कल्प का हुआ शुभारंभ : राज्यपाल डेका ने कहा – प्रयागराज में महाकुंभ और राजिम में कुंभ कल्प का भव्य आयोजन एक अनोखा संयोग

० साधु-संतों की मौजूदगी में राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ राजिम। त्रिवेणी संगम राजिम के पावन तट पर नवीन मेला मैदान राजिम-चौबेबांधा में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर मुख्य मंच में राज्यपाल श्री डेका एवं मौजूद अतिथियों और संतों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजिम की इस […]