Rain Alert: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आसमान से बरसी आफत, 20 से ज्यादा की मौत, 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

हैदराबाद। शनिवार और रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आसमान में आफत बरसी। इस बारिश के चलते दोनों राज्यों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं और सड़कें जलमग्न हैं और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। जल भराव के चलते दोनों राज्यों में रेल, सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की नदियां पूरे उफान पर हैं। हालात को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है। बारिश के चलते दोनों […]

सितंबर महीने के दूसरे दिन जनता को बड़ा झटका: आज से महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर, बढ़े दाम

दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत रविवार से बढ़ गई है। दिल्ली में 1 सितंबर से 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे खुदरा कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है। संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 1 अगस्त को कंपनियों ने नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों समेत देशभर में 19 किलो वाले सिलेंडर पर 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। दिल्ली में कीमत 6.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,646 रुपये से बढ़कर 1,652.50 रुपये हो गई थी। कोलकाता में कीमत 8.50 […]

बहराइच में एक और हमला: आदमखोर भेड़िये ने फिर 2 साल की मासूम को निगला, बुजुर्ग को किया घायल

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में खूनी भेड़िये ने रविवार की रात फिर खूनी खेल खेला। ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेथी में मां के साथ कमरे में सो रही अंजली (2) पर भोर पहर लगभग 4 बजे हमला किया। भेड़िया मां मीनू के साथ लेटी अंजली को दबोच कर गन्ने की ओर भागा। शोर सुनकर मां मीनू की आंख खुली और उसने शोर मचाते हुए पीछा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भेड़िया भाग गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की तो गांव से एक किमी की दूरी पर बालिका का शव पड़ा मिला। शव दिखते ही परिजनों में कोहराम मच […]

आज 70 लाख महिलाओं को मिलेंगे तीजा-पोरा के मौके पर एक-एक हजार, सीएम हाउस में CM साय संग मनाएंगी त्‍योहार

  रायपुर। तीजा-पोरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को सजाया गया है। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में खास आयोजन किया है। सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रुपये राशि जारी की जाएगी। सरकार इसे तीजा-पोरा तिहार का उपहार बता रही है है। मुख्यमंत्री साय का कहना है कि तीजा का त्योहार वैसे तो छह सितंबर को है, लेकिन हम पहले ही महिलाओं को राशि जारी कर देंगे। साय ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि इस तीजा पर छत्तीसगढ़ की हर महिला के चेहरे पर मुस्कान और हृदय […]

आज का इतिहास 2 सितंबर : आज ही के दिन अकबर ने किया था गुजरात फतह

भारतीय और विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1573 – अकबर ने गुजरात फ़तह किया। 1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयीं। 1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया। 1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। 1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ। 1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी। 1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के […]

आज का राशिफल 2 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवती अमावस्या का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी बच्चों के लिए शॉपिंग खरीदारी आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में […]

आज का पंचांग 2 सितंबर : सोमवती अमावस्या पर शिव योग समेत बन रहे हैं 5 अद्भुत संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग

वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 2 सितंबर यानी आज भाद्रपद अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा कर रहे हैं। सोमवती अमावस्या पर पितरों का भी तपर्ण किया जाता है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो आज सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं- आज का पंचांग […]

डॉ. श्रीराम मूर्ति की जीवनी पर डाक्यूमेंट्री, 3 सितंबर को होगा प्रीमियर

रायपुर। भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति और नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड द्वारा तीन सितंबर को डॉ एम श्रीराम मूर्ति के व्यक्तित्व पर आधारित डाक्यूमेंट्री “संकल्प” का प्रीमियर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल काम्प्लेक्स कालीबाड़ी स्थित गुरुकुल प्रेक्षागृह में शाम छह बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक अनुज शर्मा होंगे। कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अजय तिवारी करेंगे। इस मौके पर एन ए बी /प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठम रायपुर के अध्यक्ष अनिल काचरिया भी उपस्थित रहेंगे। डॉ मूर्ति की जीवनी पर डाक्यूमेंट्री का निर्माण श्रीमती शोभा रानी टी […]

बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे की यादगार विदाई,नक्सली इलाके में आठ महीने की कलेक्टरी में जिले को चर्चा में ला दिया

० रेल लाइन से लेकर सैनिक स्कूल की नींव डाल दी बीजापुर। जिले के प्रशासनिक मुखिया के तबादले या सेवानिवृति पर विदाई आम बात है, लेकिन बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडे की विदाई समारोह लोगों के लिए यादगार बन गई। अनुराग पांडे यहां करीब आठ महीने कलेक्टर रहे। 2009 बैच के आईएएस अनुराग पांडे ने बीजापुर जैसे नक्सली इलाके में आठ महीने की कलेक्टरी में जिले को चर्चा में ला दिया। रेल लाइन से लेकर सैनिक स्कूल की नींव डाल दी। जिले के ग्रामीण बच्चों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और देश की राजधानी दिल्ली की हवाई यात्रा करवाकर उनके सपनों को पंख लगा दिया। कलेक्टर अनुराग पांडे ने बच्चों […]

मूणत ने कोटा और खमतराई के लिए खोला खजाना, करोड़ो के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

० मूणत ने किया वादा, विकास कार्यों के लिए नहीं होने दूंगा पैसों की कमी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न इलाकों में जनता को कई विकास कार्यों की सौगात दी।उन्होंने कोटा और खमतराई क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस का कुशासन जा चुका है। विष्णुदेव साय की अगुवाई में सुशासन लौट आया है, लिहाजा जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं सत्ता पक्ष विधायक होने के नाते इस बात […]