कही-सुनी (29 DEC-24) : निगम और पंचायत चुनाव पर छाये बादल
रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निगम और पंचायत चुनाव को लेकर अब तक रुख साफ़ नहीं कर पाई है। महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण को लेकर जिस तरह तारीख बढ़ रही है, उससे साफ़ लग रहा है कि दोनों चुनाव जल्दी नहीं होने वाले हैं। चर्चा है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अभी अपनी जमीन मजबूत नहीं पा रही है। कहते हैं चुनाव से पहले भाजपा पंचायतों और निकायों में आधार जमाना चाहती है। 14 नगर निगमों में से 13 में अभी कांग्रेस नेता महापौर हैं। इसी तरह कई पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेसी हैं। अधिकांश […]



