प्रयागराज महाकुंभ में दिखी अव्यवस्था ,बेकाबू होकर बढ़ रही थी भीड़, रोकने वाले कम थे, 30 जानें गईं तब चेते…जानिए कैसे मची भगदड़
प्रयागराज। महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 90 लोग घायल हैं। इस दौरान अव्यस्था भी दिखी। हादसे के बाद कुम्भ क्षेत्र में भगदड़ मचने के बाद सैकड़ों लोग अपनों को खोजते रहे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं मामा के साथ रात 1 बजे संगम स्नान करने पहुंचा। स्नान के बाद लौटने को तैयार हुए तभी भगदड़ मच गई। भीड़ में जवान लोगों की संख्या ज्यादा थी, जो बेकाबू होकर आगे बढ़ रहे थे। भीड़ संगम पहुंचने की जल्दबाजी में थी। उससे बचने के लिए तीन-चार महिलाएं संगम में कूद गईं। संगम किनारे पड़ी पुआल पर सैकड़ों लोग सो रहे थे, जो भी रास्ते में […]



