राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी नशापान दूर रहने का लिया संकल्प

गरियाबंद। आज 30 जनवरी 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गरिमा दादर की उपस्थिति में कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा नशापान से दूर रहने एवं इस नशापान से दूसरों को भी दूर रखना रखने की संकल्प लिए साथी ही समस्त स्टाफ द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया। आप सभी को ज्ञात हो कि नशापान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है और आत्मविश्वास कम हो जाता है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति निर्मित होती है। नशापान […]

आरईसी लिमिटेड ने पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ₹4.29 करोड़ से वित्त पोषित मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के तहत पंजाब के 4 जिलों में चार मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) की खरीद और तैनाती के लिए ₹4.29 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब को सौंपी गई इन यूनिट्स को माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने पंजाब राजभवन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंचित समुदायों के लिए जीवन रेखा के रूप में काम करते हुए, एमएमयू चार जिलों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। आरईसी फाउंडेशन अपने सीएसआर पदचिह्न का विस्तार जारी रखा है, जिसके तहत पूरे भारत में विभिन्न […]

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द : कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर बोला हमला,कहा – सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने राजधानी में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार को लेकर बड़ी बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, कि कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही. इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है. कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में आएगा.   दीपक बैज ने कहा, धमतरी में लोकतंत्र की हत्या हुई है. दबाव में आकर […]

भिलाई स्टील प्लांट में घूम रहा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए टीमें तैनात, वन विभाग को आशंका मालगाड़ी में बैठकर पहुंचा बीएसपी

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में घूम रहे तेंदुए को लेकर नई अपडेट आई है. वनविभाग के अनुसार जो तेंदुआ बीएसपी प्लांट के अंदर देखा गया है वो दल्ली राजहरा से आया है.ये तेंदुआ दल्ली राजहरा माइंस से आई मालगाड़ी में बैठकर प्लांट एरिया में आया. इसके बाद गाड़ी से उतरकर प्लांट के सुनसान इलाके में छिप गया. प्लांट के अलग-अलग हिस्सों में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं. जिससे ये साफ हो गया कि तेंदुआ अब भी प्लांट के अंदर ही कहीं छिपा है. वन विभाग, सीआईएसएफ बल और मैत्री बाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है. डीएफओ चंद्रशेखर सिंह परदेसी ने बताया कि […]

महाकुंभ में भगदड़ के एक दिन बाद फिर मच गया हाहाकार, सेक्टर-22 में लगी भीषण आग… कई पंडाल जलकर हुए खाक

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में अचानक आग लग गई। कई पंडाल जल गए, और मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। राहत की बात यह है कि जहां आग लगी थी, वहां पब्लिक मौजूद नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी। यह घटना उस दिन बाद हुई जब बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में […]

सुकमा में 52 लाख के 9 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, नियाद नेल्लानार योजना से हुए प्रभावित

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोन वर्राटू और पुलिस के अभियान के कारण हार्डकोर नक्सली जंगलों से निकलकर सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुकमा पुलिस के सामने 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों पर सरकार ने लाखों रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. नक्सल उन्मूलन अभियान का असर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहे हैं. नक्सलियों के इलाके को समेटा जा रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का भी प्रचार प्रसार अंदरूनी इलाके […]

नगरीय निकाय चुनाव : जीत से खुला भाजपा का खाता! इन दो नगरों में बिना चुनाव ही जीत गए बीजेपी के दो उम्मीदवार

  बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को आज के दिन ही दोहरी खुशी मिली है। बिलासपुर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। वे वार्ड 13 पंडित दीनदयाल मंगला नगर से भाजपा के दावेदार थे। यहां पर कांग्रेस और आप प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया है। इनके अलावा कोरबा नगर निगम में भी भाजपा को पहली जीत मिल गई है। भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन वार्ड 18 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले​ लिया है। बता दें कि नरेंद्र देवांगन मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई हैं।  

सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट, मध्यमवर्गीय को राहत की उम्मीद, 10 लाख की कमाई पर जीरो टैक्स, जानिए क्या-क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान

  नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से मध्यवर्गीय-कारोबरियों समेत हर वर्ग को उम्मीद है कि बजट में उनके लिए कुछ अच्छा होगा। जानकारों के अनुसार इनकम टैक्स में कटौती के साथ-साथ टैक्स स्लैब को और लचीला बनाना व स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। सीतारमण बेसिक छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करके न्यू टैक्स रिजीम में बड़े बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 रुपये के बीच की आय के लिए 25 प्रतिशत का नया कर स्लैब पेश कर सकती हैं। […]

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि मनाई गई

  रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की शुरूआत भजन रघुपति राघव राजा राम से हुई। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विद्यायक व पूर्व मंत्री छ.ग. शासन माननीय सत्यनारायण शर्मा उपथित हुए । इस दौरान कार्यक्रम में अजय तिवारी, महेन्द्र अग्रवाल डॉ सुरेश शुक्ला, डॉ किशोर अग्रवाल,राम अवतार तिवारी संपादक छत्तीसगढ़ वांच मुरली मनोहर खण्डेलवाल, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, पी एन तिवारी राजेन्द्र माठे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सी के पाण्डे राजेश अग्रवाल श्रीमती शुकुन तिवारी, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती कविता नत्थानी अजय सोनी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के […]

Breaking नगरीय निकाय चुनाव : इस नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका, निरस्त हुआ महापौर प्रत्याशी का नामांकन,जानें क्यों हुआ निरस्त

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के फॉर्म में भाजपा ने आपत्ति लगाई थी और नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के अभिकर्ता की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने जांच की और सही पाए जाने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि धमतरी में कांग्रेस ने पार्टी जिला महामंत्री विजय गोलछा पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा के अभिकर्ता ने कांग्रेस […]