Amarnath Yatra 2025: अब 100 लोग एक साथ कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, नए स्वरूप में दिखेगी पवित्र गुफा

जम्मू। बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के बाहर का सारा नजारा आने वाले समय में नए स्वरुप में दिखेगा। पवित्र गुफा के बाहर का सारा ढांचा नया बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लुधियाना के आर्किटेक्ट नवल कुमार ने इसका डिजाइन तैयार किया है। नए डिजाइन के दौरान श्रद्धालु आने वाले दिनों में बिना किसी धक्का-मुक्की के बाबा बर्फानी के आराम से दर्शन कर पाएंगे। पांच लाइनों में नया ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसमें 100 से ज्यादा श्रद्धालु एक बार में ही गुफा के प्रांगण में खड़े होकर बाबा बर्फाने के दर्शन कर सकेंगे।   रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन (साइबो) की […]

आज का इतिहास 28 जनवरी : आज ही के दिन टाडा अदालत ने सुनाई थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा

अठाइस जनवरी की तारीख दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था। दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम) की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। तमिलनाडु के […]

UP: बड़ौत में बड़ा हादसा… निर्वाण महोत्सव के दौरान सीढ़िया टूटने से ढहा मंच; नीचे दबे 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए। मौके पर भगदड़ मच गई। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 80 […]

Burari Building Collapse: बुराड़ी हादसे में अब तक दो लड़कियों की मौत, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

  दिल्ली। बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में बीती शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया है। बुराड़ी हादसे में अब तक दो की मौत बुराड़ी हादसे में अब तक दो की मौत हो चुकी है। तो वहीं इमारत गिरने से कई लोग दबे थे, जिनको बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक 13 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]

प्रमोद दुबे के वार्ड से एजाज को टिकट, नामांकन के आखिरी दिन भी 4 वार्डों में उम्मीदवार तय नहीं, नाराज बंटी होरा व पूनम पाडेय का इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अंतिम चरण में है। इस बीच, कांग्रेस ने कांग्रेस ने देर रात नगर निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जारी सूची के मुताबिक इसमें 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि 4 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, पूर्व महापौर एजाज ढेबर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के वार्ड क्रमांक 57 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। बताया गया कि प्रमोद दुबे की पत्नी को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने इस बार कई सीटिंग पार्षदों के […]

रायपुर से जबलपुर के लिए चलेगी वंदे भारत,7 घंटे में तय करेगी 410 किमी का सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश जानें वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। बता दें कि हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है, अगर रेलवे से मंजूरी मिलती है तो यह ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी का सफर तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय से इस रूट पर ट्रेन चलाने का शेड्यूल मांगा गया। आनन-फानन में पमरे मुख्यालय से भी जबलपुर से ट्रेन के चलने से लेकर […]

आज का राशिफल 28 जनवरी : मेष, मिथुन और तुला राशि के लोगों को आज मिलेगा राजयोग का लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष राशि, किसी शुभ काम से खुशी मिलेगी मेष राशि के लिए कल का दिन चंद्र मंगल योग से लाभदायक रहेगा। आपको अपना जरूरी काम दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। वैसे आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपके घर में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। धर्म कर्म के काम में भाग लेकर आप पुण्य अर्जित कर सकते हैं। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ​ ​वृषभ राशि, सोच […]

आज का पंचांग 28 जनवरी : आज माघ चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 08, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 15, रज्जब 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक धनु उपरांत मकर […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के 66 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

रायपुर।नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात नगर निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की। 70 वार्ड में से 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. 4 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकी है. कांग्रेस ने इस बार कई सीटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. पूर्व महापौर एजाज ढेबर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के वार्ड क्रमांक 57 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव लड़ेंगे.  

IAS Transfer : आईएएस अधिकारियों का बदला प्रभार, IAS एस प्रकाश परिवहन आयुक्त, सीआर प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईएएस एस प्रकाश को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा आईएएस सी आर प्रसन्ना को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं आईएएस यशवंत कुमार को सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और प्रबंध संचालक खादी एवं ग्राम उद्योग का वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.