Uniform Civil Code: उत्तराखंड ने रचा इतिहास…लागू हुआ UCC, सीएम ने किया पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज इतिहास रच दिया। आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया। समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस […]

राष्ट्रपति व पीएम से मिले सोलर होमलाइट के हितग्राही, पहली बार संसद भवन का भ्रमण किया, कर्तव्य पथ पर परेड व AIR SHOW का लिया आनंद

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोलर होमलाइट के लाभार्थी हितग्राही गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे। दरअसल, जिले के तेलियापानी गांव विकासखंड पंडरिया की बाली बाई बैगा एवं तीतरी बाई बैगा से पीएम नरेंद्र मोदी सौजन्य भेंट की। इस दौरान अन्य प्रदेशों से आए पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों से भी मिले। यह पहला अवसर है कि सुदूर वनांचल के बैगा परिवार पहली बार देश के प्रधानमंत्री से उनके निवास पर मिले। छत्तीसगढ़ से गए सभी बैगा परिवारों को प्रधानमंत्री संग्रहालय का का भी भ्रमण कराया गया है। 25 जनवरी को सभी बैगा परिवारों को सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सांसद भवन का भ्रमण […]

ACB-EOW ने लिया एक्शन : छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन गड़बड़ी मामले में मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दी दबिश, रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में चल रही कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन में हुई गड़बड़ियों के मामले में ईओडब्लयू/एसीबी ने संयुक्त रूप से रायपुर और दुर्ग एवं पंचकूला में छापा मारा है। ईओडब्ल्यू की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएससी के अफसरों के साथ मेडिकल सप्लायरों के यहां चल रही है। छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी ने रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के कई ठिकानों पर दबिश दी है. यह कार्रवाई सीजीएमएसी के अफसरों एवं मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है. जानकारी के मुताबिक, ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी की टीम पुलगांव चौक दुर्ग स्थित मोक्षित कारपोरेशन के ऑफिस और दुर्ग कोर्ट के पीछे खंडेलवाल कॉलोनी स्थित सप्लायर के घर समेत सभी भाइयों […]

Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल ने AAP का मेनिफेस्टो किया जारी, दीं ये 15 गारंटियां

  दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए 15 प्रमुख गारंटियों का ऐलान किया है, जिनमें रोजगार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा में सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को उनका पार्टी एक मजबूत और समर्पित सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि AAP के मेनिफेस्टो में रोजगार, महिलाओं के लिए 2100 रुपये मासिक, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज, और पानी के गलत बिलों की माफी जैसी प्रमुख गारंटियां शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी ने स्वास्थ्य, […]

फिर ठिठुरने लगा मध्यप्रदेश: 5-6 डिग्री तापमान गिरा, प्रदेश के जिले में रिकॉर्ड ठंडी, पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंचा

  भोपाल। एक बार फिर मध्यप्रदेश ठिठरने लगा है। पूरे प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। इससे कई शहरों का तापमान 5-6 डिग्री गिर गया। इससे सभी जगह सर्दी बढ़ गई है। वहीं, शहडोल जिले के कल्याणपुर में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में बारिश की संभावना है। हालांकि इंदौर-भोपाल का मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक […]

टिकट मिलने के बाद भी चाय बना रहे रायगढ़ मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, 29 साल से हैं भाजपा कार्यकर्ता

  रायगढ़। भाजपा ने अपने विश्वासपात्र जीवर्धन चौहान को रायगढ़ का महापौर प्रत्याशी बनाया है। 29 साल से भाजपा से जुड़े रायगढ़ के जीवर्धन चौहान आज भी चाय बेच रहे हैं। यानी अब चुनावी चर्चा चाय के दुकान पर होगी। 10 निगमों की जारी सूची में मेयर उम्मीदवार जीवर्धन चौहान का नाम सबको चौका दिया था। चौहान चाय बेचकर अपना गुजारा करते हैं। रायगढ़ नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा से नगर निगम महापौर प्रत्याशी की टिकट फाइनल होने के बाद भी जीवर्धन चौहान अपने चाय स्टॉल पर चाय बनाने पहुंचे। इस तरह से उन्होंने अपनी सादगी […]

बीजापुर : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की निर्ममता से कर दी हत्या, शव के साथ पर्चा भी बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली क्षेत्र बीजापुर के ग्राम केशामुंडी में नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी. मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है. बीती रात नक्सलियों ने भदरू के घर घुस कर कुल्हारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके से […]

रायपुर मेयर इलेक्शन 2025: भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ने ब्राह्मण पर लगाया दांव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों राजनीति का अड़डा बना हुआ है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी रायपुर समेत 10 निगमों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मीनल चौबे और कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने आप ने रायपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी के नाम का ऐलान किया है। इस बार भाजपा-कांग्रेस के अलावा आप ने भी ब्राह्मण प्रत्याशी उताकर नए समीकण बना दिए हैं। रायपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों द्वारा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने से राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है। यह दोनों पार्टियों की रणनीति हो सकती […]

Mahakumbh 2025 : हर दिन आठ हजार से अधिक लोग ले रहे हैं डिजिटल कुंभ का आनंद, AI करा रही है ‘नारायण’ से बात

प्रयागराज। डिजिटल कुंभ लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। रोजाना सात से आठ हजार लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग डिजिटल कुंभ देख चुके हैं। शनिवार को तकरीबन आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे। इसमें से कई श्रद्धालुओं ने कहा कि भैया, ऐसे लग रहा है कि जैसे समुद्र मंथन के समय हम मौजूद हैं। डिजिटल दीप दान भी लोगों का खूब लुभा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने एआई के माध्यम से नारायण से बात कर उनका हाल जाना और अपने सवाल भी पूछे। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह डिजिटल कुंभ के साथ-साथ सनातन का कुंभ भी है। डिजिटल कुंभ में लगी भगवान नीलकंठ […]

Gulmarg में बड़ा हादसा: केबल का तार टूटा, 20 केबिन हवा में लटके, 120 पर्यटक फंसे

  गुलमर्ग । जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुलमर्ग गोंडोला के टावर नंबर 1 पर तकनीकी खराबी के कारण केबल तार टूट गया जिसकी वजह से करीब 20 केबिन हवा में लटक गए। इन केबिनों में 120 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गुलमर्ग गोंडोला जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है रविवार को अचानक रुक गई। अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या तब हुई जब गोंडोला का केबल तार चरखी से फिसल गया। इस वजह से पूरी केबल कार प्रणाली रुक गई और कई […]