कोरबा : कल शाम से लापता 7वीं के छात्र की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी, घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद
कोरबा। कोरबा जिले में घर से कुछ किलोमीटर दूर नाले के पास सातवीं कक्षा के छात्र की लाश पेड़ पर लटकी मिली। इस खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, मृतक 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. सुबह घर से कुछ दूरी पर अनुराग की लाश पेड़ पर लटकी मिली. लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस […]



