राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा – देश में विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं का संगम है

रायपुर। राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों,भाषाओं और परंपराओं का संगम है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी कड़ी में आज राजभवन के दरबार हॉल में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी। राज्यपाल  डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन […]

कौर हॉस्पिटल राजिम में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

राजिम। प्रत्येक माह की भांति भी इस माह के प्रथम दिवस में गर्भवती माता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कौर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल राजिम में हुआ जिसमें 26 गर्भवती माता ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा का लाभ लिया और 9 गर्भवती माता का सोनोग्राफी में विशेष छूट के साथ सोनोग्राफी किया गया । कार्यक्रम की प्रारंभ गर्भवती माता का तिलक वंदन कर किया गया . तत्पश्चात गर्भवती माता को गर्भावस्था की बधाई दी गई व आवश्यक उपहार कौर हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर गुरप्रीत कौर मैडम के द्वारा प्रदान की गई तत्पश्चात सभी गर्भवती माता को गर्भावस्था में रखे जाने वाली आवश्यक सावधानियां से अवगत कराए गए वह खानपान […]

लोकसभा में हंगामे के बीच पेश किया गया ‘तटीय पोत परिवहन विधेयक’, जानिए क्या है इसकी खासियत

  दिल्ली। तटीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य वाला एक विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच विधेयक पेश किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे और संभल हिंसा से संबंधित मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। यह विधेयक उन पांच नए विधेयकों में शामिल है जिसे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने की सरकार की योजना है। उक्त विधेयक राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यावासयिक जरूरतों को लेकर भारतीय नागरिकों के स्वामित्व वाले […]

राज्यपाल डेका का आयुष विभाग के चिकित्सकों ने किया प्रकृति परीक्षण

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा प्रकृति परीक्षण किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति और नेचरोपैथी काउंसिल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनिल दास, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर चतुर्वेदी, डॉ. विनय भारद्वाज और डॉ. ओपी राउत उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर से प्रारंभ है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे देश व प्रदेश के आयुर्वेद विधा से जुड़े शासकीय […]

Football Clash: गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प , 100 से ज्यादा के मरने की आशंका; पुलिस स्टेशन भी जलाया

गिनी। गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एन’जेरेकोर में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। हालांकि, एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से बात करते हुए एएफपी को बताया, ‘अस्पताल में जहां तक आंख देख सकती है, वहां शव कतार में पड़े हैं। मुर्दाघर भरा हुआ है। लगभग 100 लोग मारे गए हैं।’ पुलिस स्टेशन भी जलाया सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस वीडियो में मैच के बाहर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है और कई शव […]

बाबा बैजनाथ धाम में बनेगा 900 करोड़ का कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगी कई सारी सुविधाएं

  देवघर। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैजनाथ धाम अब और भी विकसित होगा। यहां पर जल्द ही एक कॉरिडोर बनेगा जो श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा प्रदान करेगा। बैजनाथ धाम में साल भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है खासकर सावन माह में कई राज्यों के भक्तों का हुजूम उमड़ता है। ऐसे में झारखंड सरकार ने बाबा बैजनाथ धाम को और भी विकसित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में शपथ ग्रहण करते ही देवघर को यह बड़ी सौगात दी है। कॉरिडोर की योजना अब देवघर के बैजनाथ मंदिर में भी उज्जैन महाकाल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह एक नया […]

बालोद रहा बंद: न्यायालय स्थानांतरण को लेकर व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन ने जताया विरोध

बालोद। जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ बालोद शहर में आज नगरवासियों ने बंद का आह्वान किया है. इस बंद में विभिन्न व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. बंद के दौरान, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें और संस्थान बंद हैं. दरअसल, ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसके तहत बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किया जाएगा. इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठन विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार […]

प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश जारी करने प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री से की मांग..

० 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा ” छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला […]

Parliament Session 2024 : संसद की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, अदाणी मामले और संभल हिंसा मामले में विपक्ष ने किया हंगामा

दिल्ली। अदाणी समूह पर लगे आरोपों और संभल हिंसा समेत कई विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण अब तक संसद के दोनों सदन ठीक से नहीं चल पाए हैं। आज भी गतिरोध बरकरार रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद का एक या दो सत्र दक्षिणी शहरों में कराने पर हो विचार तिरुपति से वाईएसआरसीपी सांसद मदिला गुरुमूर्ति ने संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर संसद के सत्र दक्षिण भारत के शहरों में भी कराने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए पत्र लिखने […]

दिल्ली कूच करने पर अड़े किसान, नोएडा के पास Chilla border पर लगा महाजाम, जानिए अब क्या हैं उनकी डिमांड्स

नोएडा। नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर आज (2 दिसंबर 2024) किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने की योजना के तहत भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। लाखों किसान, जिनका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और भारतीय किसान परिषद (BKP) जैसे संगठनों द्वारा किया जा रहा है, अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने पर अड़े हुए हैं। ये किसान आंदोलन भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहा है। किसानों की प्रमुख डिमांड्स किसान इस समय अपने अधिकारों की रक्षा और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: 1. भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा: किसानों का कहना है कि भूमि […]