Hindenburg Research: अदाणी के खिलाफ रिपोर्ट से सनसनी मचाने वाली ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ कंपनी बंद; फाउंडर का एलान

वाशिंगटन। भारतीय व्यवसाय समूह अदाणी और सेबी के खिलाफ अपने रिपोर्ट से सनसनी मचाने वाली ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ कंपनी बंद हो गई है। एक दिन पहले (बुधवार) कंपनी के संस्थापक नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि, विवादित कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। वहीं इसे बंद करने के पीछे नाथन एंडरसन ने कोई विशेष कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी बंद करने का फैसला काफी बातचीत और सोच कर लिया है। ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ संस्थापक का बयान अपने घोषणा के दौरान नाथन एंडरसन ने कहा- जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम के साथ […]

Police Transfer: रायपुर पुलिस के 12 थानों के प्रभारी बदले, 2 RI और 15 निरीक्षकों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

  रायपुर । रायपुर पुलिस में देर रात बड़े बदलाव हुए हैं। नये एसएसपी लाल उमैद सिंह ने शहर के 12 थानों के थाना प्रभारी को बदल दिया है। रक्षित निरीक्षक_ वैभव मिश्रा को प्रभारी रक्षित केन्द्र से भेजा गए यातायात… रक्षित निरीक्षक_ अनीष सारथी को यातायात से प्रभारी रक्षित केन्द्र… विनय सिंह बघेल को _ थाना प्रभारी तेलीबांधा से भेजा गया टिकरापारा… मनोज साहू_थाना प्रभारी टिकरापारा से भेजे गए खम्हारडीह नरेन्द्र कुमार मिश्रा_ खम्हारडीह से ट्रांसफर कर बनाए गए तेलीबांधा थाना प्रभारी…. सचिन सिंह_ थाना प्रभारी मंदिर हसौद से खमतराई…. शिव नारायण सिंह_ खमतराई से थाना प्रभारी डी डी नगर भेजे गए… शिवेन्द्र राजपूत_ प्रभारी डी डी नगर से […]

Mahakumbh 2025: संगम के स्नान घाटों पर हर एक श्रद्धालु ने बिताए औसतन 45 मिनट, 1932 के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से पहली बार उड़ी इंटरनेशनल फ्लाइट

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं में से प्रत्येक ने स्नान घाट पर औसतन 45 मिनट बिताए। रेडियो फ्रिक्वेंसी रिस्ट बैंड के जरिये जुटाए गए डाटा से यह खुलासा हुआ। इसके अलावा आरएफ रिस्ट बैंड से जुटाए गए डाटा का उपयोग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या की गिनती में भी काम आई। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक संख्या पता लगाने के लिए इस बार तीन तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से एक आरएफ रिस्ट बैंड डाटा एनालिसिस भी है। इसमें श्रद्धालुओं को अपनी कलाई में एक रिस्ट बैंड बांधने के लिए दिया गया। आरएफ आईडी चिप युक्त रिस्ट बैंड से […]

बड़ी खबर : Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच […]

नये भारत में युवाओं के लिए धरती से लेकर आकाश तक कामयाबी के हैं असीमित अवसर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

० गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ० छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ० प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिली उपाधि रायपुर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब युवा नये भारत के राजदूत हैं। देश को आपको अपना शत-प्रतिशत देना होगा। कोई भी व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से बढ़कर नहीं है। युवाओं को अपने चारों ओर देखना होगा, सिर्फ सरकारी नौकरियां ही जीवन का लक्ष्य न हो। युवाओं के […]

राज्य युवा महोत्सव-2024-25 : युवा महोत्सव में प्रदेश भर के युवाओं ने किया प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन

० राज्यपाल रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित रायपुर। राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 में प्रदेशभर से आए युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रदर्शन का अद्वितीय मंच प्रदान किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में राज्यभर के 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव में 13 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, […]

Shattila Ekadashi 2025 Date: कब है षट्तिला एकादशी? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त, पारण समय, व्रत के 4 फायदे

  षट्तिला एकादशी का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करते हैं.इस व्रत में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करते हैं और पूजा के बाद तिल का दान करते हैं. इस व्रत में तिल के महत्व के कारण ही इसे षट्तिला एकादशी के नाम से जानते हैं. जो लोग षट्तिला एकादशी का व्रत करते हैं, उनके पाप मिटते हैं, उनको जीवन में सुख, समृद्धि, धन, धान्य सबकुछ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि इस साल षट्तिला एकादशी कब है? षट्तिला एकादशी का मुहूर्त, पारण समय और महत्व क्या है? षट्तिला […]

आज का इतिहास 16 जनवरी : आज ही के दिन दूसरी और अपने जीवन की अंतिम अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थीं कल्पना चावला

  भारत के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है, जिसने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई, क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई। देश-दुनिया के इतिहास […]

आज का राशिफल 16 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

​मेष राशि, परेशानी से बचने किए वाणी संयमित रखें मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानी वाला रह सकता है। परिवार में आज किसी महिला संबंधी की वजह से तनाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा वाणी को संयमित रखें इससे स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपका प्रेमी के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेमी की नाराजगी से आपका मूड ऑफ हो सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की […]

आज का पंचांग 16 जनवरी : आज माघ कृष्णा तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 26, शक सम्वत् 1946, माघ कृष्णा, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 03, रज्जब 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 07 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत […]