Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन के पैर छूने के लिए मंच पर दौड़ पड़ा फैन, फिर जो हुआ…

एंटरटेनमेंट न्यूज़। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में हुए ‘पुष्पा 2’ के एक कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना की वजह से हैरान रह गए। इस कार्यक्रम में जब अभिनेता अपने फैंस से बात कर रहे थे तब एक फैन मंच पर चढ़ आया और अभिनेता से मिलने के लिए दौड़ा पड़ा। इस पर अल्लू अर्जुन के अंगरक्षक तुरंत हरकत में आ गए और उस व्यक्ति को रोकने के लिए उसे धक्का देने लगे। मंच पर चढ़ा फैन हालांकि, अल्लू अर्जुन ने तुरंत अपने अंगरक्षकों को रोका और उस फैन को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने उस फैन से बात की और उसे अपने पैर छूने की […]

सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मलेन ,सैकड़ों युवक-युवतियों ने दिया मंच से अपना परिचय

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 1 दिसम्बर, रविवार को श्री दूधाधारी सत्संग भवन में विवाह योग्य युवक-युवती परिचय का आयोजन किया गया. सम्मेलन में 5 सौ से ज्यादा युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम में प्रमोद दुबे- सभापति नपानि, मृत्युंजय दुबे – प्रवक्ता भाजपा पार्षद दल, राजीव वोरा- वरिष्ठ समाजसेवी,बी. के पाण्डेय- कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच अध्यक्ष, बिलासपुर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए. प्रमोद दुबे ने कहा कि सभा स्थल का हॉल खचाखच भरा है जितने हॉल में हैं उससे ज्यादा हॉल के बाहर भी हैं. यह संगठन की विश्वसनीयता को दर्शाता है. मृत्युंजय दुबे […]

महाराष्ट्र का सीएम कौन ? आज दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर महायुति की होगी बैठक, शिंदे भी रहेंगे मौजूद

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 11 दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं। लगातार इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि यहां का मुख्यमंत्री कौन होगा? आज दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर महायुति की बैठक होगी। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि […]

UP: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार…एक हफ्ते पहले Google Maps के कारण हुई थी 3 की मौत

  बरेली। गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया। गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव […]

सरोदा जलाशय में मछुआरों के जाल में फंसी 65 किलो की गोल्डन फिश , देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

कवर्धा।कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान 65 किलो की विशाल गोल्डन मछली मिली। जिसे देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। मछुआरों ने सुबह के समय सरोदा जलाशय में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। अचानक जाल भारी हो गया और मछुआरे को लगा कि कोई बड़ा पत्थर या भारी वस्तु जाल में फंस गई है। जब उन्होंने जाल खींचने की कोशिश की, तो वह असफल रहे। इसके बाद अन्य मछुआरों को बुलाया गया और तीन साथियों की मदद से जाल बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही मछुआरों ने देखा कि उसमें 6 फीट लंबी और 65 किलो वजनी विशाल मछली फंसी […]

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: एकनाथ शिंदे की तबियत अब भी खराब, भाजपा की देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) और भाजपा के बीच सियासी गहमागहमी बढ़ गई है, और अब भाजपा सरकार बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होने जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। भाजपा नेताओं ने फिलहाल नए मुख्यमंत्री के नाम पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के नाम पर ऐलान हो सकता है। भाजपा की बैठक और शपथ ग्रहण समारोह भाजपा की विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को […]

Cyclone: फेंगल से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बाढ़ का कहर, पांच की मौत; केरल-कर्नाटक में अब भी भारी बारिश की चेतावनी

पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाई है। इसके प्रभाव से पिछले दो-तीनों में हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सड़कों और घरों में फानी भर गया है। तिरुवन्नामलाई जिले में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी है। मुख्यमंत्री एमकी स्टालिन ने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से 69 लाख परिवार और 1.5 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से 2000 करोड़ रुपये जारी […]

दुल्हन बनने को तैयार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, इसी महीने लेंगी सात फेरे, जानिए कौन है दूल्हा

स्पोर्ट्स न्यूज़। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी पुष्टि उनके पिता पीवी रमना ने की। उन्होंने बताया कि यह सब एक महीने पहले ही तय हुआ। बता दें कि, सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। सिंधू के होने वाले पति हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं। सिंधू के पिता पीवी रमना ने कहा- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे

० 70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन ० रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि […]

राज्य के विद्युत पहुंचविहीन क्षेत्र में क्रेडा के सौर ऊर्जा के माध्यम से किये गये विद्युतीकरण की मॉरिशस से आये प्रतिनिधि मंडल ने की सराहना

रायपुर। मॉरिशस सोसायटी फॉर क्वालिटी कंट्रोल सर्किल विभाग, मॉरिशस से आये प्रतिनिधिगण द्वारा जिला बलौदाबाजार में स्थित बारनवापरा क्षेत्र में बसे विद्युत पहुंचविहीन गाँव- बार एवं रवान का भ्रमण किया गया। इस भ्रमण के दौरान गांव में क्रेडा द्वारा स्थापित विभिन्न सौर संयंत्रों के बारे में जानकारी प्रतिनिधिगण से साझा की गयी। सौर संयंत्रों के माध्यम से घरों का विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा से चलित कृषि पंप, पेयजल हेतु स्थापित सोलर ड्यूल पंप एवं सौर ऊर्जा से चलित सामुदायिक स्ट्रीट लाईट का निरीक्षण क्रेडा के अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधियों को कराया गया। राज्य सरकार द्वारा क्रेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग कर गांव के विकास की दिशा में दिये जा […]