पुलिस ने राजधानी में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाई, गर्लफ्रेंड से की बदसलूकी तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक की हत्या कर लाश को आरोपियों ने झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. 26 नवंबर को ग्राम सरपंच बाहनाकाडी ने थाना मंदिर हसौद को सूचना दी कि खदान पारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में छिपा हुआ है. शव के पास खून के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही […]



