Chandigarh Blast: गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली नाइट क्लब के बाहर हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के पास सोमवार रात करीब सवा तीन बजे दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरा इलाका दहल गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। वहीं मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है। इसके बाद अब जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब […]



