Cyclone Fengal: 2 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी…55-60 किमी प्रति घंटा से चलेंगी तेज हवाएं
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘फेंगल’ ने भारत की ओर रुख किया है और अगले दो दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 55-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। विभाग ने बताया कि चक्रवात का […]



