आज का पंचांग 26 नवंबर : आज मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 05, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 11, जमादि उल आखिर 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। वृद्धि योग दिन के 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार- स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी। सूर्योदय का समय 26 नवंबर […]



