आज का पंचांग 9 सितंबर : आज पितृपक्ष द्वितीया तिथि का श्राद्ध, जानें तर्पण का समय
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 18, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 25, रवि उल्लावल 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायंकाल 06 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायंकाल 06 बजकर 07 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। गण्डयोग रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विष्टी करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के […]



