छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों आज भी बारिश की संभावना,अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी सूरज की तपिश, बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की सम्भावना है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कमी के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार 1 जून को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर अंधड़ की संभावना जताई […]

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र ने सौंपी जिम्मेदारी, बनाए गए छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। यह दायित्व उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।

Big News : छत्तीसगढ़ में अब सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी शनिवार की छुट्टी, हफ्ते में 6 दिन करना होगा काम

रायपुर। अब राज्य के सरकारी दफ्तरों में शनिवार की छुट्टी खत्म कर दी गई है। यानि अब हफ्ते में 5 की जगह 6 कार्य दिवस होंगे, जबकि रविवार को छुट्टी रहेगी।सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी है। इसमें सुझाव दिया गया है कि सभी विभागों को शनिवार को भी काम करना चाहिए ताकि आम नागरिकों के काम जल्दी निपट सकें। इससे प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी और फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी। यह आदेश पुलिस विभाग और मंत्रालय में पहले ही लागू हो चुका है। इन विभागों में शनिवार को छुट्टी नहीं होती। अब इसी तरह अन्य सरकारी विभागों […]

छत्तीसगढ़ में फिर मिले कोरोना का मरीज, रायपुर में दो नए केस की पुष्टि, अब एक्टिव केस की संख्या हुई 5

रायपुर। दुनिया के कई देशों में कोविड की चौथी लहर अपने पैर पसार रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण जोर पकड़ता दिख रहा है। राजधानी रायपुर में तीन दिन बाद दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केस (की संख्या 5 हो गई है, जिनमें रायपुर से 4 संक्रमित मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज जिन दो मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुरुष मरीज रायपुर (CG Corona Active Case) के टाटीबंद क्षेत्र का निवासी है। जबकि […]

छत्तीसगढ़ की डिजाइन से मध्यप्रदेश में तैयार होंगे 400 केवी के टॉवर

० तकनीक आदान-प्रदान से छत्तीसगढ़ को होगा लगभग तीन करोड़ का लाभ रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का तकनीकी ज्ञान अब मध्यप्रदेश के विद्युत विस्तार में योगदान देगा। छत्तीसगढ़ 400 केवी के टॉवर की डिजाइन मध्यप्रदेश को देगा और मध्यप्रदेश के 220 केवी और 132 केवी के टॉवर की डिजाइन लेगा। इस तकनीक व कौशल के आदान-प्रदान से दोनों प्रदेश की पॉवर कंपनी का लाभ होगा। इस नई तकनीक से ट्रांसमिशन कंपनी के विशाल टावरों के स्थापना में कम भूमि की जरूरत पड़ेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकियों के परस्पर विनियम से सभी पक्षों की दक्षता बढ़ती है । […]

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण : महासमुंद में काउंसिलिंग का पहला चरण,प्रदेश के 23 शिक्षक संगठनों ने काउंसलिंग का किया बहिष्कार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के सरकार के आदेश के बाद शिक्षक संगठनों और शिक्षा विभाग के बीच तनाव बढ़ गया है। राज्य के 23 प्रमुख शिक्षक संगठनों ने ‘शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़’ के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग का सामूहिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस फैसले की शुरुआत आज महासमुंद जिले से हो रही है, जहां काउंसलिंग का पहला चरण प्रस्तावित था। प्रदेश संचालक मंडल ने सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और जिला संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग का सशक्त विरोध करें। शिक्षकों को इस प्रक्रिया में शामिल न होने की कड़ी हिदायत दी गई है। संचालक मंडल के सभी सदस्य अपने […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बीच बढ़ेगा तापमान, कम बारिश से बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। दक्षिणी बस्तर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजधानी रायपुर में भी प्री-मानसून का असर दिखाई देने लगा है. गुरुवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है.   मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौजूदा परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, जिससे आगामी एक-दो दिनों में यह पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुँच सकता है. बांग्लादेश तट के पास बना अवदाब उत्तर दिशा में सक्रिय है और इसके 29 मई को सागरद्वीप व खेपूपारा के बीच तट […]

तीन राज्यों के माओवादी नेटवर्क का कुख्यात नेता कुंजाम हिडमा चढ़ा पुलिस के हत्थे ,AK-47 समेत बड़ी मात्रा में पुलिस को मिले हथियार

कोरापुट। छत्तीसगढ़ ,आंध्रप्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क का खतरनाक और वांछित माओवादी नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल है। कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने जानकारी दी कि कुंजाम हिडिमा बीजापुर जिले के […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम : सीएम साय

० बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से लागू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पीछे शिक्षा विभाग की वह समीक्षा रिपोर्ट है, जिसमें राज्यभर के सरकारी स्कूलों में संसाधनों के असमान वितरण की गंभीर स्थिति सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र दर्ज नहीं है, फिर भी वहां नियमित शिक्षक पदस्थ हैं। इससे न केवल शैक्षणिक संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा […]

छत्तीसगढ़ में नौतपे में मानसून की दस्तक के बाद आज 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपे के तपन की जगह मौसम बदला हुआ है। छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 13 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मानसून की एंट्री से छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बता दें कि, इससे पहले प्री मानसून के दौर में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है। रायपुर मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, […]