भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर: एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश,सीएम साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त और […]

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व

० हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन 

  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं उसमें शामिल वीर शहीदों को नमन करते हुए भारत की जीत के हर्ष में रायपुर रेल मंडल के रेल कर्मियों ने अवधेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा दिनांक 16 मई को प्रातः 07:00 बजे रेलवे इंस्टीट्यूट खारुन विहार, रायपुर से रेलवे स्टेशन तक आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में रायपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड रायपुर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य स्थानीय नागरिक रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने ओजस्वी नारों से शहीदों को याद किया। एवं रायपुर स्टेशन पर पहुंचकर […]

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश

० राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान […]