सावन में शिवभक्ति में डूबा रायपुर, CM साय ने किया रुद्राभिषेक; हजारों कांवड़िए महादेव के जलाभिषेक को रवाना

रायपुर। पवित्र श्रावण मास में राजधानी रायपुर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सावन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ‘भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम है कांवड़ यात्रा’ मुख्यमंत्री साय ने कहा […]

रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सांसद बृजमोहन का बड़ा प्रस्ताव, CM को लिखा पत्र; 660 पदों पर भर्ती और 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग

  रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को विस्तृत पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के दायरे का विस्तार, 660 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती, 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और आधुनिक पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग की है।   राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को विस्तृत पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कमिश्नरेट के दायरे में लाने की मांग सांसद ने कहा […]

छत्तीसगढ़ में अफसरशाही पर सांसदों का हमला, विजय बघेल ने दो निगम आयुक्तों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो नगर निगम आयुक्तों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) की शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का आरोप है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते और जनहित के मामलों में सहयोग नहीं करते। छत्तीसगढ़ में ‘सांसद बनाम अफसरशाही’ का विवाद गहराता जा रहा है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वर्तमान आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला […]

न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम रखना अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों की जिम्मेदारी: बृजमोहन अग्रवाल

0 रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सांसद निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा रायपुर। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष देवांगन एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए न्याय व्यवस्था की साख बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की साझा जिम्मेदारी है कि वे न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रखें। उन्होंने कहा कि […]

DMF बैठक में बड़े फैसले: रायपुर के स्कूल, अस्पताल, पेयजल और पर्यावरण को मिलेगी नई ताकत, 37 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

  रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए करीब 37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा और ग्रामीण विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। ‘DMF का हर पैसा जनता के हित में खर्च हो’ बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि DMF फंड का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह राशि क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त होती है, इसलिए इसका उपयोग केवल बुनियादी […]

रायपुर पश्चिम को ₹1.20 करोड़ की सौगात, ‘महतारी सदन’ और महिला योग भवन का लोकार्पण

  रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। रायपुरा स्थित विप्र नगर में ₹1.20 करोड़ की लागत से निर्मित ‘महतारी सदन’ और ‘महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर’ का लोकार्पण सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने किया। परियोजना के तहत ₹80 लाख की लागत से बने महतारी सदन में आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए आधुनिक प्ले स्कूल और डे-केयर सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं ₹40 लाख की लागत से तैयार महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया […]

प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव: रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

० 16 विधाओं में 1281 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ भव्य समापन ० नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम का प्रतीक बना संस्कृति विभाग का बहुप्रतीक्षित कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। 25 मई से 9 जून तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, रायपुर में आयोजित इस 16 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा […]

संसदीय समिति बैठक में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान—उर्वरक और दवा क्षेत्र में सुधारों पर जोर

नई दिल्ली / रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक उत्पादन बढ़ाने और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। निष्क्रिय संपत्तियों के उपयोग पर जोर बैठक में उर्वरक क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) की निष्क्रिय पड़ी संपत्तियों की समीक्षा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि इन संसाधनों का पुनरुद्धार कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे खाद की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक मिल सकेगा। दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा अग्रवाल ने उत्पादन […]

भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर: एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश,सीएम साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त और […]

जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा,सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

  नई दिल्ली/रायपुर।रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूर्ण रूप से बंद करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं पत्र लिखकर श्री अग्रवाल को जानकारी दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे लोगों का समय, ईंधन और पैसा तीनों की बचत […]