मुख्यमंत्री के सामने प्रशासन पर बरसे डॉ. रमन सिंह: बेमेतरा में व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार
० मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में मंच से जताई नाराजगी, बोले— ‘15 साल मुख्यमंत्री रहा, ऐसा आयोजन कभी नहीं देखा’ बेमेतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का एक वीडियो रविवार शाम से चर्चा का विषय बना हुआ है। बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह के दौरान उन्होंने मंच से ही जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जबकि डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि […]



