Ayodhya Ram Mandir Donation Case: चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT की रिपोर्ट में नहीं आया नाम; 8 आरोपी जांच के घेरे में

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और गड़बड़ी के मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, SIT की रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है। रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। हालांकि, मामले की जांच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित दूसरी जांच टीम की पड़ताल अभी जारी है। SIT की […]