Ram Mandir Trust Meeting: 2 सितंबर को अहम बैठक, नए सदस्यों और पहले स्थायी CEO के नाम पर हो सकता है फैसला

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक दोपहर 4 बजे शुरू होने की जानकारी है। इससे पहले एक विशेष बैठक भी बुलाए जाने की संभावना है। इसमें ट्रस्ट के रिक्त पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ट्रस्ट में तीन पद खाली ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डॉ. कृष्ण मोहन फिलहाल महासचिव की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। वहीं, पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद दो पद रिक्त हैं। ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से एक […]

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT की रिपोर्ट में नहीं आया नाम; 8 आरोपी जांच के घेरे में

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और गड़बड़ी के मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, SIT की रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है। रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। हालांकि, मामले की जांच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित दूसरी जांच टीम की पड़ताल अभी जारी है। SIT की […]