अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का मसौदा तैयार! होर्मुज जलमार्ग खुलने के संकेत से दुनिया में हलचल
इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान ने दावा किया है कि यूनाइटेड स्टेट के साथ शांति समझौते का एक मसौदा तैयार हो गया है। अगर यह समझौता अंतिम रूप लेता है, तो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सकती है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस प्रस्ताव से समुद्री नाकाबंदी खत्म होने और क्षेत्रीय तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। मसौदे में क्या-क्या शामिल? रिपोर्ट के मुताबिक, समझौते के तहत ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध-पूर्व स्तर पर बहाल करेगा। वहीं अमेरिका ईरान के आसपास से अपनी सैन्य […]



