अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने से हड़कंप, 3,500 से ज्यादा विमान हवा में थे; साइबर अटैक की भी जांच

वॉशिंगटन: अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी ने देशभर की हवाई सेवाओं को प्रभावित कर दिया। शुक्रवार को रडार और कम्युनिकेशन डेटा में अस्थिरता आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप लागू करना पड़ा। इस दौरान 3,500 से अधिक विमान हवा में थे। हालांकि, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमानों को सुरक्षित उतारा गया। अमेरिकी अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पुराने उपकरणों पर अचानक इतना अधिक लोड कैसे आ गया। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताबिक, शुरुआती जांच में साइबर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, […]