Bilaspur News: अस्थायी गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत का दावा, सरपंच ने बताई 14 की संख्या; बारिश के बीच व्यवस्था पर सवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित झलमला गांव से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अस्थायी गौठान में दो दिनों के भीतर 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत होने का दावा किया है। वहीं सरपंच धनलाल साहू ने 14 मवेशियों की मौत की बात कही है। अलग-अलग आंकड़े सामने आने के बाद मृत मवेशियों की वास्तविक संख्या और मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लगातार बारिश से गौठान में फैला कीचड़ बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गौठान परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। इससे वहां रह रहे मवेशियों को परेशानी का सामना करना […]



