आज का पंचांग 2 नवंबर 2026: अष्टमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में चंद्रमा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग: सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में संचार करेंगे और 3 नवंबर की तड़के 3 बजकर 46 मिनट के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सोमवार होने के कारण आज भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। आज की तिथि और नक्षत्र शक संवत 1948, विक्रम संवत 2083 और कार्तिक कृष्ण अष्टमी है। सूर्य दक्षिणायन में हैं और हेमंत ऋतु चल रही है। आज अश्लेषा नक्षत्र 3 नवंबर की तड़के 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, […]