आज का पंचांग 25 जून : निर्जला एकादशी पर विशेष संयोग, विष्णु पूजा और दान-पुण्य से मिलेगा शुभ फल
आज गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ पवित्र निर्जला एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशियों के समान पुण्यफल प्रदान करता है। आज शिव योग और सिद्ध योग का भी शुभ संयोग बन रहा है, जिससे पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य का महत्व और बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि रात्रि 8:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। स्वाती नक्षत्र शाम 4:29 बजे तक रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में संचार करेगा। सूर्य-चंद्र का समय सूर्योदय: प्रातः 5:25 बजे सूर्यास्त: सायं 7:23 बजे चंद्रोदय: […]



