आज का पंचांग 28 जुलाई 2026: चतुर्दशी के बाद पूर्णिमा का शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का उपाय
० पूर्वाषाढ़ा से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा प्रवेश, कोकिला व्रत का प्रदोष पूजन आज; सुंदरकांड पाठ और हनुमान पूजा से मिलेगा विशेष फल आज मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को शक संवत 1948, विक्रम संवत 2083, आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि है। सायं 6:18 बजे तक चतुर्दशी रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 1:11 बजे तक रहेगा, जिसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। वहीं विष्कुम्भ योग रात्रि 11:33 बजे तक रहेगा, इसके बाद प्रीति योग प्रारंभ होगा। सूर्य-चंद्रमा की स्थिति सूर्योदय: प्रातः 5:40 बजे सूर्यास्त: सायं 7:15 बजे चंद्रोदय: सायं 6:43 बजे चंद्रास्त: 29 जुलाई प्रातः 5:03 बजे सूर्य: कर्क राशि में चंद्रमा: रात्रि 7:49 बजे […]



