Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ा झटका! निजी अस्पतालों में 112 बीमारी पैकेज बंद, सरकारी अस्पतालों में मिलेगा इलाज
रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने योजना के तहत निजी अस्पतालों को दिए जाने वाले 112 उपचार पैकेज हटाने का निर्देश जारी किया है। इसका मतलब है कि इन पैकेजों में शामिल बीमारियों का इलाज अब निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए नहीं कराया जा सकेगा। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में इन उपचारों की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। एसोसिएशन ऑफ हेल्थ प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के अनुसार, निजी अस्पतालों के लिए आयुष्मान योजना के 112 बीमारी पैकेज हटाए गए हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों के लिए […]



