सारंग के हैरतअंगेज करतबों से रोमांचित हुआ नवा रायपुर, आसमान में दिखा तिरंगा; मुख्यमंत्री साय ने कहा- अनुशासन और टीम भावना की मिसाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का गवाह बना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के सेंध लेक में आयोजित भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम, गरुड़ कमांडोज और सारंग के जांबाजों ने रोमांचकारी करतबों और बेहतरीन समन्वय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच हेलीकॉप्टरों की फॉर्मेशन ने थाम दीं सांसें सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में आसमान में एक के बाद एक शानदार फॉर्मेशन और साहसिक करतब प्रस्तुत किए। हेलीकॉप्टरों की […]



