आसियान देशों के साथ रणनीतिक रिश्तों को मिलेगी नई गति, फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग को और विस्तार देना है। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसकी रणनीति में आसियान की अहम भूमिका है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और आसियान देश अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में व्यापार, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी […]